प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर

2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, बागी विधायक राकेश प्रताप समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के तीन बागी विधायकों ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका बागी विधायक राकेश प्रताप समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल

SP MLAs join BJP in Amethi ahead of 2027 polls |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) को बड़ा झटका देते हुए उसके तीन बागी विधायकों—राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने बुधवार को अमेठी में बीजेपी की सदस्यता ले ली। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं का स्वागत किया।

सपा विधायकों के पास है ज़मीनी अनुभव: पंकज चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आज पार्टी में एक-नहीं बल्कि तीन-तीन विधायक शामिल हो रहे हैं, जो संगठन के लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "गौरीगंज के बेटे और तीन बार के विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और जालौन के कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी के पास ज़मीनी राजनीतिक अनुभव और मजबूत संगठनात्मक कौशल है।"

चौधरी ने दावा किया कि इन तीनों विधायकों ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अलविदा कह दिया है।

'सपा में घुटन महसूस कर रहे हैं कई नेता'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के भीतर कई अन्य नेता भी तुष्टीकरण और जातिवादी राजनीति के कारण घुटन महसूस कर रहे हैं और पार्टी से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।

चौधरी ने कड़े शब्दों में कहा, "अखिलेश यादव को अब गंभीर आत्म-मंथन करने की जरूरत है। उन्हें राज्य की जनता की सोच और जनभावनाओं को समझना होगा। अमेठी और रायबरेली किसी परिवार की निजी जागीर नहीं हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने इन दोनों जिलों को बर्बादी के गर्त में धकेला है, उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: सपा ने सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, हाउस अरेस्ट की मांग

Related to this topic: