प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाशिवरात्रि पर खास इंतजाम

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था, महाकाल लोक से होगा प्रवेश

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था महाकाल लोक से होगा प्रवेश

फाइल फोटो |

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इस बार श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से प्रवेश दिया जाएगा और दर्शन व्यवस्था नए साल की तर्ज पर रहेगी।

कलेक्टर ने दिया मूलभूत सुविधाओं को अंतिम रूप

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में दर्शन, सुरक्षा, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत योजना को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं को महाकाल लोक परिसर में प्रवेश कराई जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, वन-वे मूवमेंट और अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। दर्शन मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता, मेडिकल टीम व एम्बुलेंस भी

शहर के बाहरी हिस्सों में अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। वहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर परिसर तक पहुंचाया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। मंदिर और महाकाल लोक क्षेत्र में पुलिस बल, होमगार्ड और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

श्रद्धालु करें नियम का पालन, अनावश्यक समान ले जाने से बचें

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक सामान साथ न लाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-women-killed-in-cruisercanter-crash-in-karnataka/132050

गडग में क्रूज़र-कैंटर गाड़ी की टक्कर में 3 की मौत, 15 घायल

Related to this topic: