प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नववर्ष पर महाकाल दरबार में विशेष श्रृंगार

नववर्ष पर महाकाल दरबार में विशेष श्रृंगार, बड़ौदा की 108 सदस्यीय टीम करेगी भव्य सजावट

MP News : उज्जैन। नव वर्ष के आगमन को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नववर्ष पर महाकाल दरबार में विशेष श्रृंगार बड़ौदा की 108 सदस्यीय टीम करेगी भव्य सजावट

नववर्ष पर महाकाल दरबार में विशेष श्रृंगार |

MP News : उज्जैन। नव वर्ष के आगमन को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नववर्ष के मौके पर भगवान महाकाल के दरबार को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए बड़ौदा से 108 सदस्यों की अनुभवी टीम उज्जैन पहुंच चुकी है। टीम महाकाल मंदिर के प्रमुख द्वार, शिखर और महाकाल लोक के स्तंभों को धार्मिक और पारंपरिक सामग्री से सजाने का कार्य करेगी।

सजावट को खास बनाने के लिए करीब पांच लाख से अधिक रुद्राक्ष और लगभग 11 हजार डमरुओं का उपयोग किया जाएगा। इन पवित्र वस्तुओं से मंदिर परिसर को इस तरह सजाया जाएगा कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक उल्लास का अनुभव हो सके। सजावटी सामग्री का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे महाकाल मंदिर और महाकाल लोक की भव्यता और निखर कर सामने आए।

मंदिर प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क

टीम से जुड़े सदस्यों के अनुसार, सजावट का काम पूरी योजना और चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मंदिर की परंपराओं, सुरक्षा मानकों और धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सजावट का यह कार्य 31 जनवरी की रात तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नववर्ष और आने वाले दिनों में श्रद्धालु इस भव्य श्रृंगार के दर्शन कर सकें।

नववर्ष पर महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है। माना जा रहा है कि इस विशेष सजावट के बाद महाकाल मंदिर और महाकाल लोक की छटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में होगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105
 

Related to this topic: