प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आइपीएस अधिकारियों की विशेष जांच टीम पहुंची...

आइपीएस अधिकारियों की विशेष जांच टीम पहुंची सॉल्टलेक स्टेडियम

राज्य सुरक्षा निदेशक पीयूष पांडे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीमं साल्टलेक स्टेडियम गई औरलियोनस मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच की।

आइपीएस अधिकारियों की विशेष जांच टीम पहुंची सॉल्टलेक स्टेडियम

Special investigation team of IPS officers reached Salt Lake Stadium |

कोलकाता। राज्य सुरक्षा निदेशक पीयूष पांडे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीमं साल्टलेक स्टेडियम पहुंची और फुटबॉल दुनिया के अव्वल खिलाड़ी लियोनस मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच की प्रक्रिया शुरू की। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सॉल्टलेक स्टेडियम में 13 दिसंबर को मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटना होने के तुरंत बाद अवकाशप्राप्त जज असीम कुमार राय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया था। इसी कमिटी के सलाह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज पंत ने राज्य सुरक्षा निदेशक पीयूष पांडे के नेत्तृत्व में पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित की। 

आइपीएस अधिकारियों की विशेष जांच टीम सॉल्टलेक स्टेडियमं में मैदान में पहुंच कर मुआयना किया। घटना के बाद से स्टेडियम को बंद कर रखा गया है। अभी तक उसमें अवकाश प्राप्त जज असीम कुमार राय की कमिटी गई है। उसके बाद विशेष जांच टीम वहां गई। 

सूत्रों के मुताबिक विशेष जांच टींम ने गैलरी से फेके गए पीने के बोतल, तोड़ कर फेंकी गई कुर्सियां, तोड़े गए शामियाना, तोड़े गए लोहे के घेरे आदि का मुआयना किया। विशेष जांच कमिटी ने विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना के दिन की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-government-has-decided-to-abolish-four-cadres-from-the-govt-service-structure/101505

मध्यप्रदेश में सरकारी सेवाओं में हुआ बदलाव, अब तीन कैटेगरी में ही होंगे कर्मचारी

Related to this topic: