प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस टीम दे रही है दबिश

सतना में शादी समारोह में दिव्यांग युवती से कार में गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सतना में शादी समारोह में दिव्यांग युवती से कार में गैंगरेप मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Specially-abled Girl Gang-raped During Wedding, Main Accused Held |

सतना (एमपी)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 20 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

ऐसे हुई वारदात

मंगलवार रात को कोटर क्षेत्र के बिहरा गांव से एक बारात सभापुर थाना क्षेत्र में आई थी। विवाह की रस्में जब चल रही थीं, तब वधू पक्ष के स्वागत में शामिल परिवारों के बीच मौजूद इस दिव्यांग युवती को कुछ युवक बहला-फुसलाकर मैरिज गार्डन से बाहर ले गए।

एक वारदात में शामिल थे, और निगरानी कर रहा था

आरोपी युवती को बाहर खड़ी एक कार में ले गए, जहाँ मुख्य आरोपी किशन सिंह बने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य युवक बाहर निगरानी करते रहे। वारदात के बाद पीड़िता घबराई हुई हालत में थी और किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। उसकी शारीरिक स्थिति और चेहरे पर खौफ देखकर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने इशारों में बात की, तो घटना की गंभीरता समझ आई। परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर थाने पहुँचे।

पुलिस ने थाना स्टाफ की मदद से काउंसलिंग की

पुलिस ने महिला थाना स्टाफ और सीडब्ल्यूसी (CWC) की मदद से युवती की काउंसलिंग कराई और मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी किशन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। फरार चल रहे अन्य 3 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/former-minister-rajkumar-kushwaha-surrounded-by-creditors/181214

शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेरा

Related to this topic: