प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा

कोरबा में दीवार से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत व एक गंभीर

अमलडीहा स्थित श्याम होटल के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे होटल की दीवार से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

कोरबा में दीवार से भिड़ी अनियंत्रित बाइक एक की मौत व एक गंभीर

Speeding Bike Crashes Into Hotel Wall, One Dead |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का जानलेवा रूप देखने को मिला है। अमलडीहा स्थित श्याम होटल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल सीधे होटल की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा के रहने वाले हैं।

श्याम होटल की पक्की दीवार से टकराई अनियंत्रित बाइक

जानकारी के अनुसार, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 6267 पर सवार होकर दो युवक कटपुरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वे अमलडीहा के पास पहुंचे, बाइक की गति अत्यधिक होने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे स्थित श्याम होटल की पक्की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से हुई युवक की मौत

​इस दर्दनाक हादसे में एक युवक के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल दूसरे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया है।

शिनाख्त में जुटी कटघोरा पुलिस

​घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम और पहचान के लिए चीरघर (मोर्चरी) में रखवा दिया है। कटघोरा पुलिस दोनों युवकों के परिजनों का पता लगाने और पूछताछ कर मृतक युवक की आधिकारिक पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सलैया गांव के पास कंटेनर में घुसा डंपर, 2 घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक

Related to this topic: