बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निर्मल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहराइच (उत्तर प्रदेश)। यूपी के बहराइच जनपद में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि जरवल क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया ,मौके पर पहुंची पुलिस के पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर आर्टिगा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवल थाना क्षेत्र में करीब दस बजे तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पेट्रोल पंप के पास हादसे में निर्मल की गई जान, घर लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र निवासी निर्मल के रूप में हुई है। बताया गया कि निर्मल किसी काम से जरवल रोड गया था और वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जरवल थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर ही हो गई निर्मल की मौत
मृतक के भाई विनय ने बताया कि हादसा आर्टिगा कार की टक्कर से हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
जरवल थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र प्रथम को बताया जीवन का ध्येय