प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

बहराइच में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। कटी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

बहराइच में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर युवक की मौत

Speeding Car Hits Scooty in Bahraich, Youth Killed |

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। कटी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कटी चौराहे के पास रहने वाले मानस यज्ञसैनी के रूप में हुई है। मानस की मार्केट में 'विशंभर स्वीट हाउस' नाम से मिठाई की दुकान थी। बताया गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मानस

टक्कर के बाद मानस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद मानस को मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले हुई थी शादी

बताया गया कि मानस की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है। देहात कोतवाल के अनुसार दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच में आवारा कुत्ते का छह वर्षीय बच्चे पर हमला, बचाने पहुंचे पिता भी घायल

Related to this topic: