प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा

औरंगाबाद में यज्ञ देखकर लौट रही मां और दो बेटियों को हाईवा ने कुचला, 5 वर्षीय बच्ची की मौत

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के सिहाड़ी गांव के समीप सोमवार की देर रात सड़क पार करने के दौरान मां और उसके दो बेटियों को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंद दिया।

औरंगाबाद में यज्ञ देखकर लौट रही मां और दो बेटियों को हाईवा ने कुचला 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Speeding Hywa Kills 5-Year-Old, Injures Mother and Sister in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के सिहाड़ी गांव के समीप सोमवार की देर रात सड़क पार करने के दौरान मां और उसके दो बेटियों को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे एक बेटी और मां घायल हो गई, जिनका इलाज दाउदनगर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वे भी गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती हैं।

पीड़ित परिवार की पहचान, पिता को दी गई सूचना

मृतक बच्ची की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी इंद्रकुमार की 5 वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा के रूप में की गई है। जबकि घायल हुई उनकी पत्नी सीता देवी और 8 वर्षीय एक बेटी इच्छा कुमारी है। इंद्र कुमार सूरत के किसी साड़ी फैक्ट्री में काम करते है और इस हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है।

यज्ञ से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सीता देवी अपनी दोनों बेटियों इच्छा और प्रतिक्षा के साथ अपने गांव फतेहपुर से सिहाड़ी में आयोजित यज्ञ के दौरान रात्रि में हो रहे प्रवचन को सुनने गई थी। प्रवचन की समाप्ति के बाद वह अपने घर लौट रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान तीनों ओवरटेक कर रहे एक हाईवा की चपेट में आ गई और इस दौरान प्रतीक्षा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

ड्राइवर फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। आनन फानन में परिजन घायल हुए मां-बेटी को इलाज के लिए दाउदनगर लेकर पहुंचे। जबकि क्षत विक्षत हो चुके प्रतीक्षा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: तीसरी-चौथी रेल लाइन के लिए बड़ा एक्शन, चिंचाला में 17 घरों पर चला बुलडोजर

Related to this topic: