प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिसकर्मियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

सतना के रामवन पथ गमन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

उचेहरा थाना में रामवन पथ गमन मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पुलिसकर्मियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी।

सतना के रामवन पथ गमन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

Speeding Truck Rams Police Bus in Unchehara |

सतना। उचेहरा थाना में रामवन पथ गमन मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पुलिसकर्मियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक और कंडक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कुछ धायलों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ट्रक चालक की लापरवाही

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रामवन पथ मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-unfurls-flag-at-shipra-bank-announces-new-airports/130635

77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में बना इतिहास, मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर फहराया तिरंगा

Related to this topic: