प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने ली खतरनाक कटिंग

तेज रफ्तार ट्रक ने ली खतरनाक कटिंग, बाइक सवार बाल-बाल बचा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के पेंड्रा कोटमी चौकी क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना टल गई, जहां ट्रक चालक की...

तेज रफ्तार ट्रक ने ली खतरनाक कटिंग बाइक सवार बाल-बाल बचा

तेज रफ्तार ट्रक ने ली खतरनाक कटिंग, बाइक सवार बाल-बाल बचा |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के पेंड्रा कोटमी चौकी क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना टल गई, जहां ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला पेंड्रा के कोटमी सकोला तिराहा का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अचानक मोड़ काटता नजर आ रहा है। उसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से महज कुछ इंच की दूरी से बच जाता है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने बिना सावधानी बरते मोड़ लिया। अचानक सामने आए ट्रक को देखकर बाइक सवार युवक घबरा गया, लेकिन समय रहते उसने खुद को संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

लोगों का कहना है कि कोटमी सकोला तिराहा पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और तिराहा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल यह घटना एक चेतावनी है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-amerika-very-near-to-shakehand/207226

Related to this topic: