बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए 17 बोरी यूरिया और छह साइकिलों के साथ चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
SSB Foils Fertilizer Smuggling Bid on India-Nepal Border, Four Nepali Nationals Arrested |
बहराइच (उत्तर प्रदेश)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 बोरी यूरिया उर्वरक, 6 साइकिलें तथा चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी बाधापुरवा और एपीएफ (नेपाल) के संयुक्त गश्ती दल ने की।
चार तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे भदा नदी के पास, सीमा स्तंभ संख्या 669/25 से लगभग 1.5 किलोमीटर भारतीय सीमा के भीतर गश्त के दौरान जवानों ने छह लोगों को अवैध रूप से भारत से नेपाल की ओर यूरिया ले जाते हुए देखा। गश्ती दल को देखकर सभी तस्कर यूरिया और साइकिलें छोड़कर भागने लगे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो फरार होने में सफल रहे।
17 बोरी यूरिया जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम भरोस चौधरी (46), विकास थारू (25), अनिल कुमार थारू (30) और निरंजन थारू (21) के रूप में हुई है। सभी नेपाल के निवासी हैं। एसएसबी ने मौके से 17 बोरी यूरिया (प्रत्येक बोरी 45 किलोग्राम) और 6 साइकिलें बरामद कीं। बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मिहींपुरवा (बहराइच) को सौंप दिया गया है।
SSB की 59वीं वाहिने ने पकड़ा
एसएसबी की 59वीं वाहिनी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य सीमा पार अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सतर्क निगरानी और संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल बस दलदल में लुढ़की; ग्रामीणों ने बचाई जान