प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में पार्टी के बाद चाकूबाजी, तीन घायल

उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी के बाद चाकूबाजी, तीन घायल; सात पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार

चिमनगंज थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी में बदल गया। घटना शनिवार रात आगर रोड स्थित शराब दुकान के पास की है।

उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी के बाद चाकूबाजी तीन घायल सात पर केस दो आरोपी गिरफ्तार

Stabbing after party in Ujjain, three injured |

उज्जैन {मध्यप्रदेश}। चिमनगंज थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी में बदल गया। घटना शनिवार रात आगर रोड स्थित शराब दुकान के पास की है। बेगमबाग में दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद युवक शराब दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोबाइल गिरने और उसे उठाने की बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई।

तीन युवक घायल

घटना में तिलकेश्वर निवासी यश पिता विजय, भोला और नवीन घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दुर्लभ उर्फ रोहित, गोलू समेत सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है।

रात में निकाला पैदल जुलूस

गिरफ्तारी के बाद रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पुलिस दोनों आरोपियों को बापूनगर इलाके में पैदल लेकर गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाना है।

स्क्वॉड की मौजूदगी के बावजूद चाकूबाजी

चिमनगंज थाना क्षेत्र में अपराधों पर निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों का स्क्वॉड सक्रिय रहने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद क्षेत्र में चाकूबाजी, फायरिंग और अन्य गंभीर घटनाएं सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने फरार आरोपियों को पकड़ने के साथ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती है।

ये भी पढ़ें: 10 रुपये के छुट्टे को लेकर विवाद, हैदराबाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

Related to this topic: