Ministry of Railways : रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए..
Ministry of Railways : रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आधुनिक सेफ्टी उपकरण लगाने का फैसला किया है। इसके तहत 29 स्टेशनों पर कवच सुरक्षा प्रणाली के तहत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों के आवागमन को और सुरक्षित व गति में सुधार को लेकर रेल मंत्रालय उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले 29 स्टेशनों पर कवच प्रणाली के तहत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कराएगा। इस पर 268.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
रेल अधिकारी ने बताया कि लखनऊ, बाराबंकी, आलमनगर, कानपुर ब्रिज, उन्नाव, ऊंचाहार, सुल्तानपुर, जौनपुर, जफराबाद व वाराणसी आदि स्टेशनों पर यह काम कराया जाना प्रस्तावित है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का मुख्य उद्देश्य रेल को विकसित स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली कवच से और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इससे ट्रेनों की गति में सुधार आएगा। यह आधुनिक प्रणाली मानवीय हस्तक्षेप को कम करेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379