प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमुई में भीषण सड़क हादसा

Tragedy in Jamui: हाईवा की चपेट में आकर कोचिंग जा रही छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई।

tragedy in jamui हाईवा की चपेट में आकर कोचिंग जा रही छात्रा की मौत आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

Student Crushed to Death by Speeding Tipper Truck, Locals Protest in Jamui |

जमुई (बिहार)। जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने खैरा बाजार में सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया तथा हादसे में शामिल हाइवा में तोड़फोड़ की।

कोचिंग जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी मुस्कान कुमारी गुरुवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान खैरा पंचमंदिर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बालू लदी हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा हाइवा के चक्के में फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद लोगों का आक्रोश, हाइवा में तोड़फोड़

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक घर में जाकर छिप गया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा के शीशे तोड़ दिए और वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद बांस-बल्ला लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

भारी पुलिस बल तैनात, इलाके में तनाव का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को समझाने में जुटे रहे। वहां पर मौजूद लोगो का कहना है कि हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: तीन दिनों से लापता 14 साल के किशोर का कुएं में मिला शव, जंगल में गाय चराने गया था मासूम

Related to this topic: