इंदौर। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
इंदौर। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है।
कैंप में पानी लेने गई थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा कैंप के दौरान पानी लेने गई थी। आरोप है कि वहाँ मौजूद बॉयज हॉस्टल के वार्डन ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों और कैंप आयोजकों को दी।
कैंपस में फैला भारी हंगामा
छात्रा के साथ हुई इस हरकत की खबर फैलते ही गुरुवार देर रात स्कूल कैंपस में भारी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एबीवीपी (ABVP) के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा की सुरक्षा और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की माँग की।
मौके पर पुलिस पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्रा और स्कूल स्टाफ से विस्तृत पूछताछ की गई। छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी वार्डन को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और छेड़छाड़ की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हेडिगिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक हुई थी, जिसके कारण वार्डन छात्रा तक पहुंच सका।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236