प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डीजे ट्राली चोरी में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में डीजे ट्राली चोरी में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले ही जा चुके हैं जेल

सुलतानपुर के बन्धुआकला में डीजे ट्राली चोरी के मामले में फरार आरोपी संजय यादव गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

सुलतानपुर में डीजे ट्राली चोरी में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार तीन पहले ही जा चुके हैं जेल

Sultanpur DJ Trolley Theft Case: Another Wanted Accused Arrested |

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)। बन्धुआकला थाना क्षेत्र में डीजे ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बुधवार को अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उलरा निवासी संजय यादव (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया।

अपराधियों के खिलाफ अभियान में बन्धुआकला पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बन्धुआकला पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी की।

रात में डीजे ट्राली चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

पुलिस के मुताबिक, ग्राम मनियारी मजरे दाऊदपुर, पोस्ट अलीगंज बाजार निवासी शिवशंकर गुप्ता ने एक सितंबर को थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि एक सितंबर की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनकी डीजे ट्राली चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 172/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तीन आरोपी पहले गिरफ्तार, अब संजय यादव भी पुलिस की गिरफ्त में

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दिव्यांशु यादव पुत्र रामशंकर यादव, संदीप निषाद पुत्र शिवलाल निषाद और अमन यादव पुत्र अर्जुन प्रसाद यादव को एक सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में संजय यादव वांछित चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में किया पेश, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   सूरजपुर में पत्नी की डंडे से हत्या के मामले में पति को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1 हजार रुपये जुर्माना

Related to this topic: