प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर: जयसिंहपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर।

सुल्तानपुर जयसिंहपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

Three arrested in school theft case |

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। थाना जयसिंहपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

सहायक अध्यापक की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में चोरी की थी। मामले में विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी फतेहपुर ककरडीला, थाना अकबरपुर, अंबेडकरनगर ने 23 सितंबर को जयसिंहपुर थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 310/26 के तहत धारा 305(ए), 331(4) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को दबोचा

पुलिस टीम ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भानू पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, जयसिंहपुर, सुनील पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट, जयसिंहपुर और पूसू पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन, थाना सरपतहा, जौनपुर, हाल पता निदुरा, जयसिंहपुर शामिल हैं। भानू की उम्र करीब 20 वर्ष, सुनील की 22 वर्ष और पूसू की 28 वर्ष बताई गई है।

आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: बांदा में शादी से पहले 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजन बोले- शादी को लेकर थी परेशान

Related to this topic: