प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तमिलनाडु में आतंकवाद फैलाने के मामले में पूरक..

तमिलनाडु में आतंकवाद फैलाने के मामले में पूरक चार्जशीट

Tamil Nadu : NIA ने तमिलनाडु में आईएसआईएस के कट्टरपंथ फैलाने और भर्ती मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों और एक रजिस्टर्ड सोसायटी के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया।

तमिलनाडु में आतंकवाद फैलाने के मामले में पूरक चार्जशीट

तमिलनाडु में आतंकवाद फैलाने के मामले में पूरक चार्जशीट |

Tamil Nadu : NIA ने तमिलनाडु में आईएसआईएस के कट्टरपंथ फैलाने और भर्ती मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों और एक रजिस्टर्ड सोसायटी के खिलाफ पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया। यह मामला 2023 से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें कई युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए भड़काने और उकसाने के आरोप सामने आए हैं। चार्जशीट में शामिल सोसायटी का नाम कोवई अरेबिक एजुकेशनल एसोसिएशन है। एनआईए ने आईपीसी और यूएपीए की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

सोसायटी पर एनआईए की नजर

एनआईए ने इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सोसायटी को भी आरोपी बनाया है, जिसे एक कानूनी इकाई के तौर पर चार्ज किया गया है। यह वही संस्था है जिसके तहत कोवई अरेबिक कॉलेज संचालित होता है। जांच एजेंसी के अनुसार, इसी संस्था के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया और युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मोड़ा गया।

सोसायटी की भूमिका की जांच में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। इससे पहले एनआईए ने इस केस में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें मद्रास अरेबिक कॉलेज के प्रिंसिपल जमील बाशा भी शामिल थे। यह पूरा मामला अक्टूबर 2022 में हुई कोयंबटूर कार-बम ब्लास्ट की जांच से जुड़ा है, जिसमें शामिल 18 आरोपियों में से 14 आरोपी इसी कॉलेज के छात्र पाए गए थे।

https://www.primenewsnetwork.in/business/union-cabinet-approves-100percentage-fdi-in-insurance-sector/101110

 

Related to this topic: