प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए TET पास करना अनिवार्य

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए tet पास करना अनिवार्य

Supreme Court Makes TET Mandatory for MP Teacher Recruitment |

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। यह फैसला बुधवार को आया है। सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बिना पात्रता परीक्षा पास किए अब कोई भी व्यक्ति शिक्षक नहीं बन सकता।

कोर्ट ने यह भी कहा, छूट की सीमा समाप्त

कोर्ट ने टिप्पणी की कि पात्रता परीक्षा में जो भी छूट दी जानी थी, वह पहले ही दी जा चुकी है। अब भविष्य में होने वाली किसी भी भर्ती में कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी। अब होने वाली किसी भी नई भर्ती प्रक्रिया में पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में बिना TET परीक्षा पास किए शिक्षक बनने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/10-fall-ill-after-eating-contaminated-ice-cream-in-garoth/204577

गरोठ में दूषित आइसक्रीम खाने से 9 बच्चों समेत 10 बीमार, दो की हालत गंभीर

Related to this topic: