प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आधार-एडमिट कार्ड मान्य: SC निर्देश

आधार और माध्यमिक परीक्षा एडमिट कार्ड को मान्यता देने का सुप्रीम कोर्ट का फिर निर्देश

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश से पश्चिम बंगाल में एसआईआर के लिए आधार कार्ड और माध्यमिक परीक्षा एडमिट कार्ड जमा करने वाले वोटरों को काफी राहत मिली है।

आधार और माध्यमिक परीक्षा एडमिट कार्ड को मान्यता देने का सुप्रीम कोर्ट का फिर निर्देश

Secondary Exam Admit Card |

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश से पश्चिम बंगाल में एसआईआर के लिए आधार कार्ड और माध्यमिक परीक्षा एडमिट कार्ड जमा करने वाले वोटरों को काफी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आधार और माध्यिमक परीक्षा एडमिट कार्ड को मान्यता देने का निर्देश दिया है। 

एसआईआर में आधार को राहत

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत जजों और न्यायिक अधिकारियों द्वारा उन वोटरों के कागजातों को जांच की जा रही है, जिनके कागजातों की जांच 14 फरवरी तक नहीं की जा सकी थी। चुनाव आयोग आथार और माध्यमिक परीक्षा के एडमिट कार्ड को मान्यता नहीं दे रहा था। उसका तर्क था कि देश के कई राज्यों में आधार कार्ड फर्जी पाए गए हैं। जांच-पड़ताल से पता चला कि वे आधार कार्ड पश्चिम बंगाल से जारी किए गए हैं। इसलिए पश्चिम बंगाल में एसआईआर में आधार कार्ड और माध्यमिक परीक्षा एडमिट कार्ट को मान्यता नहीं दी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि आधार कार्ड का फर्जी पाए जाने के मामले गंभीर मामले हैं। इस पर बाद में विचार किया जाएगा। फिलहाल पश्चिम बंगाल में एसआईआर को पूरा करना जरूरी है और इसके लिए कम समय है।

यह भी पढ़े: केंद्रीय बलों पर आयोग की नजर

https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-monitor-central-forces-itself-too/145659

Related to this topic: