मोतिहारी में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
मोतिहारी (बिहार)। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 88 हजार रुपये की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। बरामद नोटों में 500 रुपये के कुल 176 नोट शामिल हैं।
SSB की सीमा चौकी महुअवा को मिली सूचना
SSB की सीमा चौकी महुअवा को सूचना मिली थी कि मोतिहारी से संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा लेकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर SSB ने लखौरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दो लोगों से पूछताछ
मोतिहारी-लखौरा मार्ग पर नाका लगाकर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दो लोगों से पूछताछ की गई। उनकी पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के बसवरिया निवासी 38 वर्षीय शेख नूर आलम और महुआवा निवासी 35 वर्षीय मो. इस्तकार के रूप में हुई।
कुल 88 हजार रुपये की जाली नोट जब्त
CO सदर मोतिहारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर शेख नूर आलम के पास से 500 रुपये के 176 नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 88 हजार रुपये है।
जांच में नोटों की प्रिंटिंग गुणवत्ता फीकी
प्रारंभिक जांच में नोटों की प्रिंटिंग गुणवत्ता फीकी और कई नोटों पर एक जैसी क्रम संख्या अंकित मिली। इसके बाद मुद्रा के नकली होने का प्रथम दृष्टया संदेह जताया गया। बरामद नोट और दोनों संदिग्धों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखौरा थाना पुलिस को सौंपा जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही करेंसी की वास्तविक प्रकृति और पूरे मामले का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के आवास पर भारत-जापान के छात्रों का संवाद, दोस्ती और भविष्य का संदेश