प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हर बार बदली मौत की कहानी

सागर में महिला की संदिग्ध मौत, दामाद पर हत्या की साजिश का आरोप

शहर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता ने अपने ही दामाद, जो पेशे से डॉक्टर है, पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

सागर में महिला की संदिग्ध मौत दामाद पर हत्या की साजिश का आरोप

Suspicious Death of Woman in Sagar Sparks Murder Allegations |

सागर। शहर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता ने अपने ही दामाद, जो पेशे से डॉक्टर है, पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सीमा कुर्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी गढ़ाकोटा में एक डॉक्टर से हुई थी। घटना वाली रात परिवार को दामाद का फोन आया कि सीमा की तबीयत खराब है और वह बोल नहीं पा रही है। कुछ ही देर बाद दूसरी जानकारी दी गई कि सीमा को हार्ट अटैक आया है।

फिर ट्रक के कार को टक्कर मारने की बात

परिजनों के अनुसार, जब वे सागर के लिए निकले, तो फिर फोन आया कि एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी है, जिससे गाड़ी खंती में उतर गई। इसके बाद जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया- कार में आग लगी हुई थी और सीमा जिंदा जल गई थी। परिवार का आरोप है कि आरोपी दामाद हर बार अलग-अलग कहानी बताकर घटना को छिपाने की कोशिश करता रहा। पहले हार्ट अटैक, फिर सड़क हादसा और अंत में आग लगने की बात सामने आई, जिससे पूरे मामले में साजिश की आशंका गहरा गई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या सुनियोजित हत्या। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/theft-in-three-temples-sparks-anger-in-rasulia-colony/151125

रसूलिया की साईं ग्रीन सिटी कॉलोनी में तीन मंदिरों में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Related to this topic: