प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवती की मौत से मोहल्ले में मातम

युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे पर लटका मिला शव; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने रोका

चंदौली में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी फंदे पर लटका मिला शव अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने रोका

Suspicious Death of Young Woman Sparks Sensation |

मुगलसराय/चंदौली,(उत्तर प्रदेश)। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार देर रात 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराए के मकान में रहता है परिवार

दरअसल, मृतका की पहचान खुशी सिंह (19) पुत्री बबलू सिंह के रूप में हुई है। परिवार स्थानीय सभासद आरती यादव के मकान में किराए पर रहता है। खुशी के पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि खुशी पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

युवती के दार्जिलिंग घूमने पर परिवार में हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में मामला फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। चर्चा है, कि युवती हाल ही में अपने मित्रों के साथ बिना परिजनों को बताए दार्जिलिंग घूमने गई थी, जिसको लेकर घर लौटने पर उसे डांट भी पड़ी थी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद निष्कर्ष आएगा सामने

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर में मासूम की मौत से भड़के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास लगाया जाम

Related to this topic: