प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

68 करोड़ के संदिग्ध GST लेन-देन का खुलासा

फतेहपुर में 68 करोड़ के संदिग्ध GST लेन-देन का खुलासा, फर्जी फर्म बनाकर GST और ITC फ्रॉड का आरोप

फतेहपुर के बिंदकी में करीब 68 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े फर्जी GST बिलिंग और ITC फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर में 68 करोड़ के संदिग्ध gst लेन-देन का खुलासा फर्जी फर्म बनाकर gst और itc फ्रॉड का आरोप

68 करोड़ के संदिग्ध GST लेन-देन का खुलासा |

फतेहपुर: बिंदकी थाना क्षेत्र में करीब 68 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े फर्जी जीएसटी बिलिंग और आईटीसी फ्रॉड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मुकदमा जीएसटी विभाग में उपायुक्त कर के पद पर कार्यरत मती शैवालिनी सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 111/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

फर्म के भौतिक रूप से अस्तित्व में न होने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, RS Traders नामक फर्म के नाम पर फर्जी जीएसटी और ई-वे बिल तैयार कर करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। जांच में फर्म के भौतिक रूप से अस्तित्व में न होने की बात भी सामने आई। इलेक्ट्रॉनिक और अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अरविंद श्रीवास्तव निवासी उन्नाव, विवेक शुक्ला उर्फ संजय शुक्ला निवासी कानपुर नगर और दीपू गुप्ता उर्फ संजीव कुमार गुप्ता निवासी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जरूरतमंद लोगों को मासिक कमीशन का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाते, हस्ताक्षरित चेक और सिम कार्ड हासिल करते थे। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे JSR Sales समेत अन्य फर्जी शेल फर्म और बैंक खाते खोले जाते थे।

फर्जी फर्मों से GST और ITC फ्रॉड का खेल

पुलिस के मुताबिक इन फर्जी फर्मों और खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर फर्जी जीएसटी बिलिंग और आईटीसी फ्रॉड के लिए किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन मुख्य सरगना संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला द्वारा किए जाने की बात जांच में सामने आई है। अवैध गतिविधि से मिलने वाली कमीशन की रकम संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला से प्राप्त कर तीनों गिरफ्तार आरोपी आपस में बांटते थे। पुलिस अब मुख्य सरगना और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

मुख्य सरगना की तलाश तेज, फर्जी फर्मों और खातों की जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में मुख्य सरगना संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला के संबंध में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। साथ ही अन्य संलिप्त व्यक्तियों, फर्जी फर्मों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: 13 वर्षीय ईसाई लड़की के कथित अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले पर उठे सवाल
 

Related to this topic: