औरंगाबाद के जैतिया गांव में विवाद के दौरान युवक को गोली मारने के मामले में बंदेया पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक देसी कट्टा और एयरगन बरामद हुई।
औरंगाबाद (बिहार)। गोली मारकर हत्या प्रयास में बंदेया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी मिस्टर खान एवं महबूब खान तथा कमरान खान के रूप में की गई है। इनके पास से अवैध एक देसी कट्टा एवं एयरगन बरामद किया गया हैं।
गोली लगने से युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए गया रेफर
फ़िलहाल, पुलीस आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के विवाद में अभियुक्तों ने जैतिया गांव के ही 25 वर्षीय अरशद खान को गोली मार दी थी जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फ़ानन में परिजनों द्वारा ज़ख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।
प्राथमिकी के बाद पुलिस की छानबीन, तीनों आरोपी पकड़े गए
फिलहाल वे चिकित्सकों के देख रेख में इलाजरत हैं। इसके बाद तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कांड की गंभीरता पर पुलिस ने छानबीन शुरू की, और त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों अभियुक्त पकड़े गए। इनके पास से एक देसी कट्टा एवं एयरगन बरामद किया गया हैं।
तीनों आरोपियों को जेल भेजा, आगे की कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष सूरत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। इसमें मिस्टर खान एवं महबूब खान दोनों सगे भाई हैं। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंदसौर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, बुजुर्ग दंपति की हत्या में 3 आरोपी गिरफ्तार