प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग

शुभेंदु सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायकों की बैठक में उन पांच मंत्रियों के बीच विभागों को बांट दिया जिन्होंने ब्रिगेड मैदान में उनके साथ मंत्री पद की शपथ ली थी।

शुभेंदु सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायकों की बैठक में उन पांच मंत्रियों के बीच विभागों को बांट दिया जिन्होंने ब्रिगेड मैदान में उनके साथ मंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबान्नो में विधायकों के साथ की गई बैठक में यह तय किया।

दिलीप घोष से लेकर निशीथ प्रामाणिक तक को मिली जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष को पंचायक, प्राणि संपद विकास और कृषि विपणन विभाग और अग्निमित्रा पॉल को नगर निकाय, नारी एवं बाल कल्याण विभाग सौंपा गया। अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुदीरम टुडू को आदिवासी विकास और निशीथ प्रामाणिक को उत्तर बंदा विकास, क्रीड़ा और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

राज्य के अलग-अलग जिलों से आते हैं सभी मंत्री

दिलीप घोष पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हें जबकि अग्निमित्रा पॉला बर्धामान पश्चिम जिले के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक है। अशोक कीर्तनिया उत्तर चौबीस परगना जिले क बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र के, खुदीराम मुर्मू बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के और निशीथ प्रामाणिक कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-govt-to-end-post-retirement-services-push-fresh-hiring/203768

सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, खाली पदों पर होगी नई भर्ती