मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को जिन पुरूषों ने महिला बनकर हड़पा है, वे जेल जाने से बच नहीं सकते।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को जिन पुरूषों ने महिला बनकर हड़पा है, वे जेल जाने से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओ को जून से हर महीने तीन हजार रुपए मिलने लगेंगे। उसके लिए महिलाएं जारी किए गए फॉर्म भरे। महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकारी अधिकारी फॉर्म नहीं भर पाने वाली महिलाओं के घर-घर जाएंगे और फॉर्म भरने में मदद करेंगे। एक जून से महिलाओं को सरकारी बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा।
जून को पेश होगा राज्य का बजट
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकार ने कहा कि 22 जून को राज्य का साधारण बजट पेश होगा। भाजपा ने चुनाव के वक्त जो वायदें किए हैं, राज्य सरकार उन्हें पूरा करेगी। बजट में इस पर गौर किया जाएगा। उन्होंने विधाननगर अस्पताल के कार्यक्रम में भाग लिया और सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण की शुरुआत की। राज्य के 235 अस्पतालों में इसे शुरू की गई है। उन्होंने एसएसकेएम 100 बेड वाले वार्ड का उद्घाटन किया।
सरकारी अस्पतालों से दलालों का होगा सफाया
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एक भी दलाल नहीं दिखेंगे। उनकी धरपकड़ और उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को सिरे से दुरुस्त किया जाएगा। रोगी का पूरा इलाज होगा। उन्हें अधूरा इलाज कर नहीं छोड़ा जाएगा। अस्पतालों में डाक्टरों, जूनियर डाक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए उनकी नई नियुक्ति की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग में खुलेगा कंट्रोल रूम
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम खोला जाएगा। वहीं से यह देखा जाएगा कि अस्पताल में मरीज बेड पर है या नहीं। डाक्टर, नर्स, कर्मचारी क्या कर रहे है। अस्पताल की सारी गतिविधियों का पता चलता रहेगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अब "थ्रेट कल्चर" नहीं चलेगा। स्वस्थ्य विभाग ने थ्रेट कल्चर के आरोपी डाक्टर विरुपाक्ष विश्वास को बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अयुष्मान योजना की चर्चा की और कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। आयुष्मान अस्पतालों को आयुष्मान मंदिर कहा जाएगा। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ की नौसेना शौर्य वाटिका बनेगी प्रेरणा का केंद्र: राजनाथ सिंह