प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

कोरबा में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

कोरबा के जेजरा गांव के पास स्कूल जाते समय शिक्षक अजय थवाईत की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कोरबा में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Teacher Dies in Korba Road Accident After Being Hit by Speeding Bike |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जेजरा के पास स्कूल पहुंचते ही एक शिक्षक की सड़क हादसे में जान चली गई। ​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजय थवाईत और उनकी पत्नी दोनों पेशे से शिक्षक हैं और रोज की तरह साथ ही स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। अजय थवाईत अपनी पत्नी को एक्टिवा से स्कूल के पास छोड़ने आए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद जब वे पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

​तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शिक्षक ने तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक अजय थवाईत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें तत्काल हरिकृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​एक बाइक सवार घायल, दूसरा मौके से फरार

इस हादसे में बाइक सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कटघोरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बाइक सवार की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:   PM मोदी ने BJP के 37 राज्यसभा सांसदों से की नाश्ते पर मुलाकात, युवाओं से जुड़ने का दिया मंत्र

Related to this topic: