प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10वीं पेपर लीक: टीचर ने WhatsApp पर फोटो शेयर

10वीं का पेपर लीक, शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की फोटो, दो निलंबित

बुहारनपुर। जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा की शुचिता को ताक पर रखकर एक शिक्षिका ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी।

10वीं का पेपर लीक शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की फोटो दो निलंबित

Class 10 Board Exam Photo Shared |

बुहारनपुरजिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा की शुचिता को ताक पर रखकर एक शिक्षिका ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। यह घटना मंगलवार सुबह परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद की है। जानकारी के अनुसार, तुकईथड़ में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की फोटो ली और उसे सोशल मीडिया (व्हाट्सएप स्टेटस) पर साझा कर दिया।

शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला में मचा हड़कंप

​सुबह करीब 9:35 बजे जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। प्रश्न पत्र के फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर होने से यह जानकारी तेजी से फैल गई।

कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया

​इस मामले में संलिप्तता और लापरवाही के आधार पर राजकुमारी सोनी सहित दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यह पेपर किसी खास गिरोह को फायदा पहुँचाने के लिए लीक किया गया था या यह केवल एक गंभीर प्रशासनिक चूक थी।

यह भी पढ़े: संभल में शादी में डीजे-बैंड पर बैन

https://www.primenewsnetwork.in/india/kidwai-community-bans-dj-band-delayed-baraat-in-sambhal/144263