प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लीची तोड़ने पर नाबालिग से मारपीट

लीची तोड़ने की सजा बनी 'तालिबानी' पिटाई, नाबालिग के हाथ-पांव बांधकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

लीची तोड़ने को लेकर एक नाबालिग के हाथ-पांव बांधकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लीची तोड़ने की सजा बनी तालिबानी पिटाई नाबालिग के हाथ-पांव बांधकर पीटा दो आरोपी गिरफ्तार

Teen Beaten After Being Tied Up Over Litchi Picking |

सहारनपुर,(उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी में एक नाबालिग बच्चे को कथित तौर पर तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक नाबालिग बच्चे के हाथ-पांव बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक नाबालिग बच्चे के हाथ-पांव बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। मामले में क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया, कि 1 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक नाबालिग बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पीड़ित बच्चे का नाम सौरभ है, जो गांव गदरहेड़ी, थाना फतेहपुर का निवासी है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जब पीड़ित के परिजनों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि बच्चे ने पड़ोसी के लीची के बाग से लीची तोड़ ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, हाथ-पांव बांध दिए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल पुत्र बालमुकुंद और सोनू उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः फरह में 128 किलो गांजा बरामद, तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज

Related to this topic: