प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, कहा - 'सोच घटिया... इस तरह का बयान शर्मनाक'

Bihar News : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात की. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में क्राइम ..

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना कहा -  सोच घटिया इस तरह का बयान शर्मनाक

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना |

Bihar News : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात की. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में क्राइम चरम पर है. बिहार की सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है. खगड़िया अलौली के हमारे विधायक के ड्राइवर की हत्या हो गई.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, भ्रष्टाचार में यह सरकार डूब गई है. सम्राट चौधरी की सोच घटिया है. इस तरह का बयान शर्मनाक है. कैसे लोगों के हाथ में सत्ता चली गई है? ऐसे लोग उपमुख्यमंत्री बन गए हैं, जो लायक भी नहीं. जो भी अपराधी है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की इतनी चिंता है तो प्रधानमंत्री आकर खुद लड़ लें. कांग्रेस के जरिए वीडियो जारी किया गया, इस बात करते हुए कहा कि इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. अपना हिसाब देने के बजाय जानबूझकर डाइवर्ट कर रहे हैं. हमने वह वीडियो देखा नहीं है. बीजेपी ने जितना अपमानित किया है. नरेंद्र मोदी के शब्द सबने सुने हैं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को डीएनए की गाली दी गई थी. प्रधानमंत्री के बिहार आने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव है इसलिए आ रहे हैं. चुनाव तक जुमला करेंगे और चुनाव के बाद भूल जाएंगे. यही उन लोगों का काम है.

'ये बिहार अधिकार यात्रा जहानाबाद से शुरू होगी'

तेजस्वी ने कहा कि जो जीले छूट गए थे, उस जिले में हम लोग जा रहे हैं. ये बिहार अधिकार यात्रा जहानाबाद से शुरु होगी और इसका समापन वैशाली में होगा. ये 16 सितंबर से शुरु होगी और 20 सितंबर तक चलेगी. यात्रा जहानाबाद से निकलकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली जिलों से गुजरेगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/these-days-friends-are-like-snakes-said-mohan-bhagwat-on-us-tariff/46657

Related to this topic: