प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेजस्वी यादव के दौरे से औरंगाबाद में सियासी हलचल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन पर औरंगाबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज़, जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आज दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान औरंगाबाद पहुंचेंगे और करीब 1 घंटे 5 मिनट तक यहां रुकेंगे।

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन पर औरंगाबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ जनसभा को करेंगे संबोधित

Tejashwi Yadav Visit Sparks Political Buzz in Aurangabad |

औरंगाबाद: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आज दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान औरंगाबाद पहुंचेंगे और करीब 1 घंटे 5 मिनट तक यहां रुकेंगे। इसके बाद 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। इसकी सारी तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने गांधी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट चार्ट सहित अन्य तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली। तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

स्वागत की तैयारियों में जुटे राजद कार्यकर्ता

तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे बैनर और पोस्टर से पट गए हैं। रमेश चौक, ओवरब्रिज, सच्चिदानंद कॉलेज मोड़ और गांधी मैदान समेत कई स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभास्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डी एरिया को जवानों की निगरानी में रखा जाएगा। भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। राजद कार्यकर्ताओं को भी व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक कुमार सिंह थामेंगे राजद का दामन

तेजस्वी यादव के करीब एक घंटे के कार्यक्रम और अशोक कुमार सिंह के राजद में शामिल होने के कारण रविवार का दिन जिले की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह राजद का दामन थामेंगे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों के भी राजद की सदस्यता लेने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: चंदौली में सड़क के गड्ढों ने बिगाड़ा बोलेरो का संतुलन, बड़े नाले में जा गिरी गाड़ी

Related to this topic: