प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घंटी पर मुंह के बल गिरी बच्ची..

घंटी पर मुंह के बल गिरी बच्ची, ऊपरी सिरा दिमाग में घुसा, चार घंटे सर्जरी चली.. बच्ची और आंख सुरक्षित

Chhattisgarh : रायपुर। ईश्वर की लीला को कोई नहीं समझ सकता। एक अजीब पर दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ में घटी। इसके बाद बच्ची सुरक्षित है और उसकी आंख भी सही सलामत..

घंटी पर मुंह के बल गिरी बच्ची ऊपरी सिरा दिमाग में घुसा चार घंटे सर्जरी चली बच्ची और आंख सुरक्षित

घंटी पर मुंह के बल गिरी बच्ची, ऊपरी सिरा दिमाग में घुसा, चार घंटे सर्जरी चली.. बच्ची और आंख सुरक्षित |

Chhattisgarh : रायपुर। ईश्वर की लीला को कोई नहीं समझ सकता। एक अजीब पर दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ में घटी। इसके बाद बच्ची सुरक्षित है और उसकी आंख भी सही सलामत। यहां के बिलासपुर में सिविल लाइन क्षेत्र की 9 साल की काव्या का परिवार 20 अक्टूबर को, मतलब दिवाली की रात पूजा की तैयारी कर रहा था।तभी काव्या पटाखा जलाने के लिए दौड़ी और मुंह के बल घंटी पर गिर पड़ी। घंटी का उपरी सिरा, करीब चार से पांच सेंमी इसके आंख से होते हुए दिमाग में घंस गया। तत्काल उसे डीकेएस रायपुर रेफर किया गया।दिवाली के करण कई डाक्टर छुट्टी पर थे।

वहां मौजूद पांच डाक्टरों ने तुरंत आपरेशन की तैयारी की। भौंह के ऊपर चीरा लगाया गया। दूरबीन से आपरेशन किया। आंख के पास एंडोस्कोप की मदद से दिमार में घुसे हैंडल को चारों तरफ  से अलग किया गया। इसके बाद दिमाग के बाहरी परत को रिपोयर किया गया। चार घंटे सर्जरी चली। डाक्टर कहते हैं कि बच्ची के आंख की रौशनी लौटना चमत्कर जैसा ही है। दिमाग भी सही तरीके से काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-claims-of-the-double-engine-government-are-hollow-rahul-gandhi/95410

Related to this topic: