प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

झांसी मे पति ने व्हाट्सएप चलाने से किया इनकार

झांसी में पति ने व्हाट्सएप चलाने से किया इनकार ,पत्नी ने खाया जहर

UP News : झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है, जहां रेलवे में तैनात TTE की पत्नी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।

झांसी में पति ने व्हाट्सएप चलाने से किया इनकार पत्नी ने खाया जहर

झांसी में पति ने व्हाट्सएप चलाने से किया इनकार |

UP News : झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे में तैनात TTE की पत्नी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। शादी को अभी महज़ दस महीने ही हुए थे। मायके पक्ष ने दहेज में कार की मांग और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

एरच के इस्किल गांव निवासी भूवनेंद्र पटेल झांसी रेल मंडल में TTE के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी 24 फरवरी 2025 को जालौन जिले के घगुवा कलां गांव की रहने वाली 25 वर्षीय काजल पटेल से हुई थी। शादी के बाद दंपति झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन कम्पाउंड मोहल्ले में रह रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन काजल मोबाइल पर व्हाट्सऐप चला रही थी, इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। इसके बाद पति ड्यूटी पर चला गया। कुछ समय बाद काजल ने ज़हर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतका के फूफा अरविंद कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर काजल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यह भी सवाल उठाया है कि काजल ने ज़हर खुद खाया या उसे खिलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pm-modi-spoke-with-the-prime-minister-of-new-zealand/102092
 

Related to this topic: