प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री का समय बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री का समय रोज़गार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ावा देने और बड़े..
'युवा परीक्षा दे देकर थक गए हैं, ये सरकार पेपर करा लेती है, लेकिन..', बिहार के सोनबरसा से प्रियंका गांधी |
Priyanka Gandhi in Sonbarsa : प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री का समय बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री का समय रोज़गार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ावा देने और बड़े उद्योग स्थापित करने में लगना चाहिए. प्रियंका गांधी ने सोनबरसा में जनसभा को संबोधित किया.
प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सुझाव है कि वे एक नया मंत्रालय बनाएं और उसे 'अपमान मंत्रालय' कहें, ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो, जब आप अपनी नौकरी, अपने रोज़गार के लिए विरोध करते हैं और उन्हें लगता है कि किसी के सवाल उठाने से देश का अपमान हो रहा है तो 'अपमान मंत्रालय' आपको तलब कर सकता है.
उन्होंने कहा कि मेरा यह भी सुझाव है कि यह मंत्रालय मेरे परिवार पर की गई सारी गलत टिप्पणियों का रिकॉर्ड रखे. इससे एक पूरी लाइब्रेरी भर जाएगी. ये सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है. युवा परीक्षा दे देकर थक गए हैं. ये सरकार पेपर करा लेती है, लेकिन नियुक्तियां नहीं होती है. प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो हम परीक्षा कलेंडर जारी करेंगे. जिसमें सब लिखा होगा कि पेपर कब होगा? रिजल्ट कब आएगा और जॉब कब मिलेगी? अगर कोई इसका पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे.
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी अपने दोस्तों को एक-एक रुपये में बिहार की जमीन दे रहे हैं. जब कोई आम इंसान जमीन लेता है, तो उसको लोन कराना पड़ता है, कई इंतजाम करने पड़ते हैं. लेकिन अदानी-अंबानी को जमीनी आसानी से मिल जाती हैं. उन्होंने कहा कि अमीरों के लोन माफ हो रहे हैं, लेकिन किसानों के आम जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है.
6 और 11 नवंबर को वोटिंग
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-saharsa-bihar-pm-modi-said-that-whether-it-is-the-congress-or-the-rjd/96382