प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी

पूछताछ के खिलाफ आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, टॉयलेट जाने का बहाना देकर फरार

कटनी जिले में चोरी का एक आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

पूछताछ के खिलाफ आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा  टॉयलेट जाने का बहाना देकर फरार

MP News |

माधवनगर: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के मामले में पकड़ा गया एक शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और पुलिस की निगरानी में हुई चूक का फायदा उठाकर थाने से ही फरार हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए तत्काल जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है, जिसे अमकुही स्थित दो फैक्ट्रियों के कार्यालयों में हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया, जिलेभर में नाकेबंदी कराई और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का अलग मामला भी दर्ज कर लिया है।

पुलिसकर्मी के खिलाफ भी हो सकती है सख्त कार्रवाई

हैरानी की बात यह है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नरसिंहपुर में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
 

Related to this topic: