प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

देश में चीनी उत्पादन में कमी की आशंका

देश में चीनी उत्पादन में कमी की आशंका, बढ़ सकते हैं चीनी के दाम

नई दिल्ली। देश में चीनी के उत्पादन में इस वर्ष गिरावट आने का अनुमान है। देश के शीर्ष उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और...

देश में चीनी उत्पादन में कमी की आशंका बढ़ सकते हैं चीनी के दाम

देश में चीनी उत्पादन में कमी की आशंका, बढ़ सकते हैं चीनी के दाम |

नई दिल्ली। देश में चीनी के उत्पादन में इस वर्ष गिरावट आने का अनुमान है। देश के शीर्ष उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण गन्ने की पैदावार कम होने की वजह से चालू पेराई सत्र में चीनी मिलों में उत्पादन गिर सकता है। चीनों मिलों के संगठन इस्मा ने इस बात की आशंका जतायी है।

प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भारी बारिश होने के कारण गन्ने की पैदावार कम होने की आशंका है। इस वजह से देश में चीनी के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) ने इस वर्ष के लिए 3.09 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है। इस्मा ने शीर्ष उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चीनी उत्पादन अनुमान 5.57 फीसदी घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया है। कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी तीसरा अग्रिम अनुमान 3.43 करोड़ टन के दूसरे अनुमान के बाद आया है।

इस्मा के मुताबिक, महाराष्ट्र में चीनी का शुद्ध उत्पादन संबंधित सत्र में 1.06 करोड़ टन रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 92.5 लाख टन और कर्नाटक में 48.4 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। हालांकि पांच व्यापारिक संस्थाओं के आंतरिक अनुमानों के अनुसार, सितंबर में समाप्त होने वाले 2025/26 विपणन वर्ष में भारत द्वारा 28.5 मिलियन से 29 मिलियन मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन करने की उम्मीद है।

चीनी उत्पादन में सबसे बड़ी गिरावट शीर्ष उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में होने की उम्मीद है, जहां उत्पादन पहले के 10.8 मिलियन टन के अनुमान के मुकाबले लगभग 9.6 मिलियन टन रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के लगभग पांच दर्जन किसानों ने कहा कि अत्यधिक बारिश ने जड़ों के विकास को नुकसान पहुंचाया और फसल के समय से पहले पकने का कारण बना।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में सितंबर में सामान्य से 115% अधिक वर्षा हुई। महाराष्ट्र में इस सीजन में अब तक 9 मिलियन टन चीनी का उत्पादन हुआ है और गन्ने की कमी के कारण पेराई शुरू करने वाली 207 मिलों में से लगभग आधी बंद हो चुकी हैं। 

मुंबई स्थित एमईआईआर कमोडिटीज इंडिया के प्रबंध निदेशक राहिल शेख ने कहा,“सभी प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने की पैदावार कम हो गई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से लेकर उत्तर प्रदेश और गुजरात तक, सभी राज्यों में यही स्थिति है और इसी वजह से इस सीजन के उत्पादन अनुमान भी नीचे जा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: