प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुकान में घुसते फंसा चोर, चला रेस्क्यू

दुकान में घुसने से पहले ही फंसा चोर, शटर और जाल के बीच अटका; घंटेभर चला रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। शहर के केवलानगंज स्थित अर्जुन कॉम्प्लेक्स में एक युवक कपड़े की दुकान के शटर और सुरक्षा जाल के बीच फंसा मिला।

 दुकान में घुसने से पहले ही फंसा चोर शटर और जाल के बीच अटका घंटेभर चला रेस्क्यू

Thief Stuck Entering Shop, Rescue Follows |

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। शहर के केवलानगंज स्थित अर्जुन कॉम्प्लेक्स में एक युवक कपड़े की दुकान के शटर और सुरक्षा जाल के बीच फंसा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

सुबह टहलने निकले मालिक ने देखा युवक

जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स के मालिक अर्जुन सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने बेसमेंट में अपनी दुकान के शटर और सुरक्षा जाल के बीच एक युवक को फंसा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत चौकी चौक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। युवक को सुरक्षित निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने सुरक्षा जाल काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

चोरी की नीयत से घुसने की आशंका

नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक चोरी की नीयत से दुकान में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह शटर और सुरक्षा जाल के बीच फंस गया। पुलिस के मुताबिक, युवक के नशे की हालत में होने की भी आशंका है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: डाइटिंग के बाद क्यों बढ़ जाता है वजन? शोध में सामने आई मस्तिष्क की बड़ी भूमिका

Related to this topic: