प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लाखों का माल समेटकर चोर हुए फरार

औरंगाबाद में सोते रहे परिजन और चोर घर से लाखों का माल समेटकर हुए फरार, खेत में मिले खाली बक्से

औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में सोते रहे परिजन और चोर घर से लाखों का माल समेटकर हुए फरार खेत में मिले खाली बक्से

Aurangabad Shocker: Thieves Steal Cash & Jewelry Worth Lakhs While Family Slept |

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव मे अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी सिकंदर कुमार गुप्ता ने अंबा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

परिजनों की नींद खुली तो घर में रखे दो बक्से और एक अटैची थे गायब 

पीड़ित के अनुसार, घटना की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब परिजनों की नींद खुली, तो घर के गलियारे और कमरों के दरवाजे खुले मिले। कमरे के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखे दो बक्से और एक अटैची गायब थे। यह मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

खेत से दोनों बक्से और अटैची खुले एवं खाली हालत मे मिले

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर उत्तर दिशा में स्थित एक खेत से दोनों बक्से और अटैची खुले एवं खाली हालत में बरामद किए गए। चोर बक्सों में रखे सभी जेवरात, नकदी और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। 

लाखों की चोरी में नकदी व जेवरात लेकर चोर फरार, पुलिस जांच शुरू

पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग 12 हजार रुपये नकद के साथ सोने का हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, बाली समेत चांदी के विभिन्न आभूषण ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद अंबा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गए सामान की बरामदगी की मांग की है। 

यह भी पढ़ें:   बैतूल जिले में पानी पीने से इनकार पर भड़का ससुराल पक्ष, मारपीट में 25 वर्षीय युवक की मौत

Related to this topic: