प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक ही रात में चार किराना दुकानों पर धावा

शिवपुरी में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 किराना दुकानों से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

शिवपुरी में चोरों ने एक ही रात में कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र की चार किराना दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।

शिवपुरी में चोरों का आतंक एक ही रात 4 किराना दुकानों से लाखों की चोरी cctv में कैद हुई वारदात

Thieves Target 4 Grocery Shops, Steal Lakhs in Cash and Goods |

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। शहर में चोरों ने एक ही रात में कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र की चार किराना दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इसमें बदमाश काले रंग की कार से घूमते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की तीन दुकानों के ताले टूटे, नकदी और कीमती सामान गायब

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में यातायात थाने के सामने स्थित विष्णु कुमार गुप्ता की किराना दुकान का शटर उखाड़कर चोर गल्ले से करीब 2,500 रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट, सिगरेट और पान मसाला चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने ओम प्रकाश सिंघल की किराना दुकान में सेंध लगाकर करीब ₹25 हजार नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं फतेहपुर क्षेत्र में स्थित लक्ष्मण जैन की दुकान का ताला तोड़कर करीब ₹5 हजार नकद सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

देहात क्षेत्र में सबसे बड़ी वारदात, डेढ़ लाख रुपये नकद पर किया हाथ साफ

सबसे बड़ी चोरी देहात थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास स्थित मनोज धाकड़ की थोक एवं खुदरा किराना दुकान में हुई। यहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और ₹1.5 लाख से अधिक की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट, सिगरेट और पान मसाला चोरी कर लिया। दुकान संचालक मनोज धाकड़ ने बताया कि उन्हें एक व्यापारी को भुगतान करना था, लेकिन वह रात तक पैसे लेने नहीं आया। इसी कारण उन्होंने रात करीब 11:30 बजे नकदी दुकान में ही रख दी थी। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में बदमाश काले रंग की कार से अलग-अलग स्थानों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक ही रात में चार दुकानों में हुई चोरी की इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने शहर में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: पन्ना-छतरपुर बॉर्डर पर विस्थापितों का 'फांसी सत्याग्रह' शुरू, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

Related to this topic: