प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बालकनी में खून से लथपथ मिला था मासूम

भोपाल में तीसरी कक्षा के छात्र की गोली लगने से मौत

राजधानी भोपाल के गौतम नगर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

भोपाल में तीसरी कक्षा के छात्र की गोली लगने से मौत

Third-Grade Boy Dies in Shooting at Home in Bhopal |

भोपाल। राजधानी भोपाल के गौतम नगर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर की बालकनी में खून से लथपथ पड़ा था बच्चा

परिजनों के अनुसार, बच्चा घर की बालकनी में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में घर में कुछ बाहरी युवकों का आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू की है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली और घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए।

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला दुर्घटना, लापरवाही या आपराधिक घटना—तीनों पहलुओं से जांचा जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/family-beaten-on-dahod-ujjain-train-over-cigarette-smoke/131607

गुजरात से उज्जैन जा रहे परिवार पर हमला, महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा

Related to this topic: