कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर रेड रोड में मुस्लिम समुदाय को मुबारक देने पहुंची और वहां...
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर रेड रोड में मुस्लिम समुदाय को मुबारक देने पहुंची और वहां आयोजित कार्यक्रम में एसआईआर मुद्दे पर चर्चा करते हुए नाम लिये बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पश्चिम बंगाल को छेड़ेंगे, वे जहन्नुम में जाएंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इसी राज्य के लोगों को एसआईआर के नाम पर यहीं के लोगों के नाम को हटाने और यहां से बाहर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिश करने वाले बाहरी है। वे ऐसे लोगों के खिलाफ और यहां के लोगों के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वे यहां के लोगों का नाम हटाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गई। यहां के लोगों के हित के लिए संघर्ष करती रही हैं और आगे भी संघर्ष करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चोरों-डकैतों, जोरजबरस्ती कब्जा करने वालों की पार्टी बताया और कहा कि कुछ गद्दार हैं उन लोगों को मददगार हैं। उन्होंने देश बचाने के लिए भाजपा को हटाने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/young-woman-from-madhya-pradesh-traveled-km-to-ludhiana-to-meet/150668