प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा

बरेली में जुए की अड्डा पर पुलिस का छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार और 24 हजार से ज्यादा नकदी बरामद

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए की अड्डा पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

बरेली में जुए की अड्डा पर पुलिस का छापा तीन आरोपी गिरफ्तार और 24 हजार से ज्यादा नकदी बरामद

Three Arrested in Bareilly Gambling Raid, Cash and Cards Recovered |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आम के बाग में चल रही जुए की अड्डा पर छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹23,900 नकद, अड्डा पर रखे ₹1,030, तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को थाना मीरगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंडनपुर मार्ग स्थित एक आम के बाग में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों की आड़ लेकर गतिविधियों की पुष्टि की।

तीन आरोपियों से नकदी और ताश के पत्ते बरामद

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नाजिम (32 वर्ष), अमीर (42 वर्ष) और मोबिन (40 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम मंडनपुर, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नाजिम के पास से ₹23,500, अमीर के पास से ₹200 और मोबिन के पास से ₹200 बरामद हुए। इसके अलावा अड्डा पर रखे ₹1,030 और 52 ताश के पत्ते भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

जुआ अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:   सुल्तानपुर में हत्या के प्रयास और अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Related to this topic: