प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाजापुर में पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश

शाजापुर पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ₹11.30 लाख का माल बरामद

शाजापुर जिले के कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

शाजापुर पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार ₹1130 लाख का माल बरामद

Three Arrested in Cattle Theft Case, Assets Worth ₹11.3 Lakh Recovered |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले के कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मुर्रा भैंस, पाड़ी और घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। बरामद किए गए माल की कुल कीमत ₹11.30 लाख आंकी गई है।

भैंस और पाड़ी चोरी की शिकायत पर शुरू हुई जांच

कालापीपल पुलिस के अनुसार, 7 जून को ग्राम कोहड़ी निवासी फरियादी राजकुमार पिता गंगाधर चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके बाड़े की दीवार और खिड़की तोड़कर एक मुर्रा भैंस एक पाड़ी चोरी कर ली है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की  पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पचोर के कंजरपुरा क्षेत्र से संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। इसमें  बसंत पिता सोहन हाड़ा 33 वर्ष निवासी कंजरपुरा, पचोर है। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी अजय योगी पिता रमेशचन्द्र योगी 20 वर्ष निवासी आंकखेड़ी, थाना बोडा और तीसरे आरोपी आजाद पिता सीताराम 40 वर्ष निवासी कंजरपुरा, पचोर के रूप में हुई है। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

चोरी के पशु और बोलेरो पिकअप वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पशुओं के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी क्रमांक MP-42-ZE-9801, कीमत ₹10 लाख जब्त की है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी, उप निरीक्षक मुनेश्वर राम भगत, प्रधान आरक्षक विशाल पटेल, विवेक गोस्वामी, वीरेन्द्र शर्मा, सतीश रावत तथा आरक्षक नयन यादव, वेद प्रकाश, सुमित पटेल, सतीश गौतम, अर्जुन दांगी और नीलम परमार की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक खबरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता, दोषियों को जेल भेजने की मांग

Related to this topic: