प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दहेज हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और ससुर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

representative image | File Photo

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। गेट कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रा नगर तमन्ना की गढ़ी में विवाहिता कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे पति और ससुर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

विवाहिता का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला

आपको बता दें कि बुधवार को 25 वर्षीय विवाहिता कृष्णा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। विवाहिता को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करीब चार साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी पुष्पेंद्र की बेटी थी। करीब चार साल पहले उसकी शादी हाथरस के इन्द्रा नगर तमन्ना की गढ़ी निवासी मोहित प्रताप पुत्र नाहर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। मोहित अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के बाहर कलर-पेंट की दुकान चलाता है।

ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप

मृतका की मां और मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कृष्णा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कृष्णा की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अलीगढ़-आगरा बाईपास से तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार देर शाम रुहेरी तिराहा, अलीगढ़-आगरा बाईपास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति मोहित प्रताप, ससुर नाहर सिंह और एक महिला शामिल है। इस मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा संख्या 409/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और उनकी पुलिस टीम ने की है।

यह भी पढ़ेंः स्टारलिंक के बाजार में प्रवेश में देरी पर एलन मस्क का बड़ा बयान, राहुल गांधी के समर्थन पर जताई चिंता

Related to this topic: