प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

खड़े कैंटर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार

जालंधर-मसूदन बाइपास पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जालंधर-मसूदन बाइपास पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

जालंधर-मसूदन बाइपास पर भीषण हादसा खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Visual of the damaged car |

जालंधर (पंजाब)। जालंधर-मसूदन बाइपास हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और कार्रवाई की स्थिति

डिवीजन 1 के थाना प्रभारी (SHO) सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस को इस हादसे की सूचना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे मिली थी। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया, "आज सुबह 6:30 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। एक लोडिड कैंटर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तीन लोगों से भरी एक स्विफ्ट कार ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, कार के रजिस्ट्रेशन विवरण के आधार पर उसका पता लम्मे गांव क्षेत्र का पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक कार के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद बाधित हुए यातायात को सुचारू करा दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटा दिया गया है।

ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई तेज रफ्तार कार

हादसा शनिवार तड़के उस समय हुआ जब हरियाणा नंबर के 'KTC' मार्का वाले एक लोडेड कैंटर ट्रक को सड़क पर खड़ा किया गया था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकलवाया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन कौन चला रहा था और क्या वे किसी स्थानीय परिवहन कंपनी से जुड़े थे या नहीं।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अमृतसर पुलिस ने किया आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

Related to this topic: