प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में 57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, टाटा हैरियर कार जब्त

महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा हैरियर कार से करीब 57 लाख रुपये का गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महासमुंद में 57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार टाटा हैरियर कार जब्त

Three Drug Smugglers Arrested With ₹57 Lakh Ganja In Mahasamund |

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। महासमुंद एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है। इस बीच 05.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा (लगभग 57 लाख) लेकर आ रहे है। 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार तस्करों को पकड़ा

सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में वाहन चालक व सवार ब्यक्तियों को पकड़ा गया। 

महाराष्ट्र के तीन युवकों की हुई पहचान, पुलिस ने दर्ज किए नाम

कार में सवार ब्यक्तियों का नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र), दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) तथा सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताये। 

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुछताछ में आरोपीयों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें:    महासमुंद में पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड में 3 गिरफ्तार, 10 आरोपी फरार

Related to this topic: