प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष

बलिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी और बेटी गिरफ्तार

बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष पति-पत्नी और बेटी गिरफ्तार

Three Family Members Arrested in Ballia Over Knife Attack |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। थाना रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति-पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

जमीनी रंजिश में भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

जानकारी के अनुसार 23 मई को पीड़ित पक्ष ने रेवती थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षी दलों ने उनके भाई पर जान से करने के नियत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में वादी के भाई को गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

रेवती पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेवती थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3) और 3(5)  क तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए रेवती थाने के उप निरीक्षक रंजीत कुमार और उनकी टीम ने जांच तेज की। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पचरुखा गांव में दबिश दी और एक ही परिवार के तीन आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा।

खून से सना चाकू भी बरामद

पुलिस ने इस मामले में विजय यादव पुत्र स्वर्गीय नंदजी यादव, रिंकू देवी पत्नी विजय यादव और मनीषा यादव पुत्री विजय यादव ग्राम पचरुखा थाना रेवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी विजय यादव की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक खून से सना चाकू बरामद कर लिया गया है।

जेल भेजे गए आरोपी

रेवती थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधि कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जमीनी विवाद में पूरे परिवार का इस तरह सलाखों के पीछे पहुंच जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाईवा वाहन जब्त

Related to this topic: