देव थाना क्षेत्र के सड़कर गांव में रविवार दोपहर छत के सीलिंग की परत के अचानक टूटकर गिरने से एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।
औरंगाबाद (बिहार)। देव थाना क्षेत्र के सड़कर गांव में रविवार दोपहर छत के सीलिंग की परत के अचानक टूटकर गिरने से एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया गया।
खाना खाने के बाद कमरे में कर रहे थे आराम
घायलों की पहचान गृह स्वामी अरुण तिवारी, उनकी पत्नी मालती देवी एवं पांच वर्षीय मासूम छोटू के रूप में की गई है। शाम चार बजे सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोपहर का खाना खाने के बाद अरुण तिवारी और उनकी पत्नी, बच्चे के साथ कमरे में आराम कर रहे थे। तभी छत के सीलिंग की परत भरभराकर गिर गई।
बड़ा हादसा टला, एक की हालत गंभीर
इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि जिस तरह से सीलिंग की परत गिरी उससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन सभी लोग बाल बाल बच गए। दो लोगों को स्थानीय उपचार किया गया और अरुण तिवारी की स्थिति गंभीर देखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन वापस लेगी सरकार, सदस्यों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए